पुलभट्टा पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाराकोली रेंज में कांबिंग की।
कॉम्बिग के दौरान टीम ने वन सीमा से लगे गांव ग्राम शहदौरा, गऊघाट, कठर्रा,जगतारपुर एवं वनकुया के ग्राम वासियों से बात की। टीम ने ग्रामवासियो को वन क्षेत्र और ग्राम में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने ग्रामवासियों को आपराधिक गतिविधियों लेख जानकारी पुलिस तक पहुचानें की अपील की और अपराध अथवा अपराधियों का साथ देने के दुष्परिणामों से भी अवगत कराया। टीम में पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट, बरा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार फारेस्ट टीम में आरसी उप्रेती, वन दरोगा,वन दरोगा नन्द किशोर ,वनकर्मियों के साथ मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
