रूद्रपुर 02 अक्टूबर, 2024- पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा रोडवेज के पास 30 लाख की लागत बानाये गये आधुनिक पिंक टॉयलेट का फीता काटकर महिलाओं को समर्पित किया। उन्होने बताया कि शहर में महिलाओं को विशेष सुविधा देने के उद्देश्य से पिंक टॉयलेट का शुभारम्भ आज किया गया है। उन्होने कहा कि इस पिंक टॉयलेट का का संचालन नगर निगम के देखरेख में महिलाओं के समूह द्वारा किया जायेगा। इस दौरान मा0 सांसद ने महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टॉल से खरीददारी भी की जिसका भुगतान उन्होने ऑनलाईन के माध्यम से किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, प्रदेश मंत्री भाजपा विकास शर्मा, अनिल चौहान, योगेश वर्मा, विपिन जल्होत्रा, आदि मौजूद थे।
———————————–

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
