उधम सिंह नगर: उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में घटी नर्स हत्याकांड मामले समेत उत्तराखंड में बढ़े महिला अपराधों के खिलाफ आज महिला कांग्रेस ने रुद्रपुर में एसएसपी ऑफिस का घेराव किया. लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया. महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों की उनके साथ धक्कमुक्की हुई. कांग्रेस ने इसे महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार बताते हुए पुलिसर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मांग पूरी न होने पर देहरादून कूच की चेतावनी दी है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एक्स पर लिखा, ‘रुद्रपुर में नर्स के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन के रवैये को देखते हुए, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कांग्रेस की नेत्रियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई. पुलिस के पुरुष जवानों द्वारा जबरदस्ती लाठियों और हाथों से लताड़ा गया और उनके साथ बदसलूकी की गई. इससे उत्तराखंड पुलिस का घिनौना चेहरा फिर से जनता के सामने आया है. इससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड में पुलिस कैसे महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करती है और अंकिता भंडारी व उत्तराखंड की अन्य बेटियों के साथ पुलिस का क्या सलूक रहा होगा? इसे आज के प्रदर्शन से समझा जा सकता था
रुद्रपुर में नर्स के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन के रवैये को देखते हुए, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कांग्रेस की नेत्रियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, पुलिस प्रशासन द्वारा उनके साथ बर्बरता पूर्ण मारपीट की गई। पुलिस के पुरुष… pic.twitter.com/Aag34EizRz
— Karan Mahara (@KaranMahara_INC) August 27, 2024

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
