किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिन मनाते हुए मिष्ठान व फल वितरण किया। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री श्री धामी के लिए स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के विज़न को धरातल पर उतारते हुए उत्तराखंड को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सफल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने जिस परिश्रम और संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड के विकास की दिशा तय की है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। मोदी जी का विज़न और धामी जी की कार्यशैली ने मिलकर उत्तराखंड को नई ऊर्जा और गति दी है। उनका सरल स्वभाव, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण, देवभूमि उत्तराखंड को विकास और समृद्धि की नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और युवाओं के सशक्तिकरण में उनका निरंतर प्रयास राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रख रहा है। मुख्यमंत्री श्री धामी के द्वारा सदैव उत्तराखंडवासियों के सपनों को साकार करने में अग्रसर रहने की शुभकामनाओं के साथ श्री धामी जी के सादगीपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाने के आह्वान पर नगर के चिकित्सालयों एवं गरीब बस्तियों में फल व मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान संजीव कुमार सिंह के साथ कमलेश दुबे, करन गंगवार, मनोज गुप्ता, नवीन सिंह, दर्शन सिंह हिंदुस्तानी, योगेन्द्र कश्यप, नवीन सिंह, धनंजय सिंह, विशाल चौहान, संजय कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
