यूपी में मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में हंगामे के बीच 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पुलिस पर मतदाताओं को रोके जाने और रिवाल्वर दिखाने का आरोप लगा है। व्यवस्था बिगड़ने पर रुड़कली और जौली में तैनात दो उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए हैं बता दें कि मतदाताओं को रिवॉल्वर दिखाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ककरौली एसओ पर मतदाताओं को रिवाल्वर दिखाने और मतदान से रोकने के आरोप लगाते हुए एक्स पर पोस्ट किया।
वही रिवाल्वर तानने का मामले में एसएसपी अभिषेक कुमार का कहना है कि ककरौली में थानाध्यक्ष कोतवाली का एक वीडियो साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो आधी है। पूरा सत्य यह है कि यहां दो पक्षों में झड़प की सूचना पर पुलिस पहुंच थी। पुलिस ने रोड जाम करने की कोशिश की और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया तो पथराव किया। ये वीडियो जब रिकॉर्ड किया गया तब उपद्रवी वहां से भाग गए और महिलाओं को आगे कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति संभालने का प्रयास किया। पथराव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://x.com/yadavakhilesh/status/1859181310708687119?t=XPvZ1s8qItE2a8kEu9qrcQ&s=08
https://x.com/yadavakhilesh/status/1859181310708687119?t=XPvZ1s8qItE2a8kEu9qrcQ&s=08

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
