*एसएसपी मणिकांत मिश्रा• का अपराधियों के विरुद्ध सख्त एक्शन जारी।*
*बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी के घर और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर की गई फरारी की उद्घोषणा।*
आज दिनांक 1.10.2024 को माननीय न्यायालय से प्राप्त उद्घोषणा संबंधित Fir नंबर 83/20 24 धारा 302/ 34/120b Ipc व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम बाबा अनूप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नवाबगंज बिलासपुर उत्तर प्रदेश की तामिली हेतु क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष नानकमत्ता देवेन्द्र गौरव , उप निरीक्षक अशोक कांडपाल, कांस्टेबल अमित देवरानी की टीम गठित कर मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त बाबा अनूप सिंह के निवास स्थान नवाबगंज थाना बिलासपुर ,पसियापुर ,तहसील नवाबगंज,मुख्य चौराहे नवाबगंज नगर पालिका ऑफिस नवाबगंज व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बाबा अनूप सिंह की फरारी की उद्घोषणा का प्रचार प्रसार करते हुए उद्घोषणा की प्रतियां चस्पा की गई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
