किच्छा:छोटा हाथी की बाइक को टक्कर में एक, डंपर के नीचे आये दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया है। दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। 40 वर्षीय अम्बा प्रसाद आयु पुत्र बुद्ध सेन निवासी खटोला बहेड़ी अपने भाई गिरीश चंद्र पिपलिया स्थित राइस मिल में जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ ई-रिक्शा पर नन्हे शाह पुत्र अकबर शाह बखपुर, आमना बेगम सहित दो सवारी कौशल्या देवी पत्नी प्रेमाराम, पूजा पत्नी धीरज निवासी चमन नगर कोटखर्रा किच्छा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित छोटा हाथी ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे बाइक व ई रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। पुलभट्टा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया। चिकित्सको ने जांच के उपरांत आ मृत घोषित कर दिया। वही दरऊ चौक पर डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमे स्कूटी सवार महिला व पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुरुष डंपर के टायर के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। मृत महिला के पास से उमा बिष्ट पत्नी मोहन सिंह बिष्ट नंबर दो शांतिपुरी का आधार कार्ड मिला है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
