पुलभट्टा:आज दिनांक 27-09-2024 को समय 17.00 बजे मोहम्मद अलीम पुत्र सलीम निवासी नदेली थाना बहेडी जिला बरेली उ0प्र0 ने उपस्थित थाना आकर सूचना दी की मै अपने परिवार के साथ अपने ससुराल सिरौलीकला मे आया था । मेरी पुत्री शायबा उम्र ढाई वर्ष जो दिन मे 13.30 बजे से नही मिल रही है । प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारिगणो को अवगत कराकर उच्चाधिकारीगणो के निर्देश पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा नाबालिग बच्ची की तलाश हेतु 03 टीमो का गठन किया गया जिसमे प्रथम टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन व दूसरी टीम द्वारा परिजनो एव आस पास के लोगो से पूछताछ एंव तलाश व तीसरी टीम द्वारा क्षेत्र मे रह रहे संदिग्धो से क्षेत्र मे जानकारी प्राप्त हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो आवेदक की ससुराल सिरौलीकला के पास एक सीसीटीवी मे 100 मीटर की दूरी पर बच्ची जाती हुयी दिखाई दी । उक्त कैमरो की फुटेज के अनुसार बच्ची गये हुए रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ / तलाश करते हुए उक्त बच्ची को गुमशुदगी स्थल से करीब 02 किमी0 आगे से सकुशल बरामद किया गया । बच्ची को सकुशल बरामद कर इसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । पुलिस की इस कार्यवाही पर बच्ची के परिजनो एंव जनता के लोगो द्वारा भूरि-भूरि प्रसंशी की गयी ।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
