पिथौरागढ़: पुलिस ने पिछले दिनों शराब की चोरी में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया 12 अगस्त 2024 को पिथौरागढ़ नगर से लगे वड्डा कस्बे में में एक शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी थी. पुलिस की तत्परता और सूझबूझ के चलते हमें संदिग्धों की पहचान करने में सफलता मिली. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.बड्डा क्षेत्र मे स्थित शराब की दुकान (अंग्रेजी शराब) का गोदाम जो शराब भट्टी से 100 मी आगे दीवान सिह सौन की दुकान के प्रथम तल में स्थित दो गोदामों के शटर तोड़कर शराब की पेटियां अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. जिसके बाद पुलिस ने थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस की 3 टीमें गठित की. दूसरी तरफ एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में भी सुरागरसी पतारसी शुरू की. 13 अगस्त को पुलिस टीमों द्वारा वड्डा क्षेत्र, गुरना, कन्त गांव, गोगना क्रेशर, सल्ला चिंगरी, सेल आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग व कॉम्बिंग की. 14 व 15 अगस्त को भी उपरोक्त क्षेत्रों व आस पास लगे क्षेत्रों में सघन चेकिंग/ काम्बिंग की गयी. 15 अगस्त को 4 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गोगना स्टोन क्रेसर के पास से 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि चोरी का सामान निराड़ा में दुकान में रखा हुआ है. आरोपियों की निशानदेही पर शेष 22 पेटी अवैध शराब निराड़ा से बरामद की गयी. पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले. कड़ी मेहनत के बाद चोरी का पर्दाफाश किया. बरामद शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपए है.


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
