किच्छा: कलकत्ता में महिला डॉक्टर से रेप मामले पर कलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ हुई अवमाननीय घटना के बाद हत्या किए जाने के विरोध में किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य भी किया। सांकेतिक हड़ताली चिकित्सको ने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त की सुबह को एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था आरोप लगे कि महिला का रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई थी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है 9 अगस्त की सुबह को कलकत्ता में सरकारी R G Kar Medical College और अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। मृतका चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के तौर पर काम करती थी. अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ही महिला की हत्या की गई थी. शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला कि महिला डॉक्टर के साथ यौन दुर्व्यवहार भी किया गया था।
इस मौके पर चिकित्सक सी एस टोलिया, कनक बनोधा, जी बी पंगरिया,शिखा गोयल, एस राम आदि थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
