ढाका: बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने राजधानी ढाका छोड़ दिया है और किसी सुरक्षित जगह चली गई हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है. देश छोड़ते समय हसीना के साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी थीं. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में हजारों प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया है. हालांकि हसीना आवास पर नहीं थीं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं. पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले हेलीकॉप्टर में हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना सवार हैं. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से ही AJAX1431 कॉल साइन वाले C-130 एयरक्राफ्ट पर नजर रख रही हैं. यह एयरक्राफ्ट दिल्ली की ओर बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि शेख हसीना और उनके कुछ साथी इसमें सवार हैं.सूत्र ने कहा कि सी-130 एयरक्राफ के दिल्ली रनवे पर करीब 5.00-5.15 बजे पहुंचने की उम्मीद है. बांग्लादेश वायुसेना का एयरक्राफ्ट पटना पार कर यूपी-बिहार सीमा के पास पहुंच गया है. शीर्ष सुरक्षा अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. सभी रडार सक्रिय हैं और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
