पुलिस ने एक किलो बीस ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार शाम पुलिस आनंदपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने आनंदपुर रोड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति के बैग की तलाशी। इसमें से एक किलो बीस ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोप ने अपना नाम ललित प्रसाद पुत्र रतन राम निवासी ग्राम खडगपुर बेरीपड़ाव लालकुआं बताया। आरोपी ललित ने था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। आरोपी ने बताया कि वह आनंदपुर में एक व्यक्ति को चरस पहुंचाने आया था

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
