पुलभटा क्षेत्र एनएच 74 एक स्थित एक आटा मिल में आज सुबह अचानक लगी आग से लाखों के समान जल गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बुधवार सुबह एक आटा मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से मिल के गोदाम में रखा बारदाना और मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने से बारदाना सहित लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। इधर आग लगने की सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर दमकलें मौके पर पहुंच गईं और बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। दमकलों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। इससे आग आसपास स्थित अन्य गोदाम को अपनी चपेट में नहीं ले पाई और एक बड़ा हादसा टल गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
