किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी के आह्वान पर किच्छा मुख्य बाजार में जन संपर्क अभियान चलाते हुए तमाम लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना केवल राजनीतिक जुड़ाव नहीं हैं, बल्कि यह एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा प्रत्येक नागरिक अपने परिवार, समाज और देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने में सक्रिय योगदान दे सकता है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा सरकार ने केंद्र और प्रदेश में विकास की गंगा बहाते हुए युवा, महिला, बुजुर्गों, सभी के लिए सैंकड़ों कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य भाजपा के सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाकर जन-जन का अभियान बनाना है। भाजपा की सदस्यता लेना राष्ट्रीय उत्थान की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जन समुदाय से निवेदन करते हुए कहा कि राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के इस सदस्यता अभियान से जुड़कर भारत माता को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान अनुज कुमार, ब्रह्मानन्द पुरोहित, संतोष, राम स्वरूप, नितिन, त्रिवेणी सहाय, पवन, विशाल, राजीव, धनंजय, मंटू आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
