किच्छा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नगर के वार्ड नंबर 17 पुरानी मंडी में सुमित्रानंदन पंत प्रीपेर्टी स्कूल में पहुंचकर सैकड़ो बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान संजीव कुमार सिंह ने कहा की प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश में बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है। जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सुविधा भी प्रदान हो और बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर सके। पूरे प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सबको अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही प्रदेश, देश व क्षेत्र के विकास के लिए करता है। इसलिए हर किसी को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाये। जिससे बच्चों एवं देश दोनों का भविष्य उज्जवल हो तथा भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बनायें। इस दौरान पर धनंजय सिंह, विशाल चौहान, रमेश मजूमदार, कमलेश कुमार दुबे, संजय यादव, मनोज कुमार, केशव सिंह, एके वर्मा स्कूल प्रबंधक मुकेश अग्रवाल, प्रवेश पाठक, सोनू दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
