किच्छा:कांग्रेस प्रवक्ता एवं पूर्व दर्जाधारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने 25 अक्तूबर को शक्तिफार्म में आयोजित होने वाले दुग्ध उत्पादक मेले का विरोध करते हुए सरकार पर मेले के नाम पर पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। बुधवार को जारी बयान में डॉ. गणेश उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और ईधमसिंह नगर दुग्ध संघ पर भी आरोप लगाया कि दुग्ध उत्पादक मेला शक्तिफार्म के ऐसे स्थान पर आयोजित किया है, जहां दुग्ध उत्पाद नहीं के बराबर है। जबकि इसके उलट मेला उन स्थानों पर लगाया जाना चाहिए, जहां दुग्ध उत्पान व उत्पादकों की संख्या अधिक है। इससे वास्तविक लाभ अधिक से अधिक उत्पादकों को मिल पाता और पैसों का दुरुपयोग भी नहीं होता।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
