किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने 25 अप्रैल को माननीय मुख्यमंत्री उत्तरपदेश तथा उत्तराखंड सरकार को एक पत्र लिखकर परिसंपत्तियों बंटवारे में किच्छा धौराडाम क्षेत्र का स्वामित्व उत्तराखंड को सौंपने की मांग की थी |
इसी क्रम में विधायक बेहड़ ने श्री आदित्य नाथ योगी माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को अवगत कराते हुए कहा था कि विधानसभा क्षेत्र धौराडाम एक बहुत बड़ा जलाशय है | उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी परिसंपत्तियों के बंटवारे में धौराडाम का स्वामित्व उत्तराखंड राज्य को नहीं सौंपा गया है तथा यह इलाका परिसंपत्तियों के बटवारे में छूट गया था तथा बरसातों में उत्तरप्रदेश द्वारा यहाँ का पानी भी रोक दिया जाता है जिस कारण यहाँ पर पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है और जिससे हर वर्ष बहुत से लोगों को जान-माल की हानि होती है और उपजाऊ भूमि का भी कटाव हो जाता है | विधायक बेहड़ ने परिसंपत्तियों बंटवारे में धौराडाम क्षेत्र का स्वामित्व उत्तराखंड को सौंपने हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था | विधायक तिलक राज बेहड़ के पत्र का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय को इस समस्या के निश्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है जबकि पूर्व में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी जी के द्वारा भी शीघ्र उत्तरप्रदेश सरकार के साथ होने वाली बैठक में इस समस्या का निस्तारण करने की आश्वासन दिया गया है |
विधायक बेहड़ ने कहा की जिस प्रकार से दोनों ही सरकारों से उनको इस विषय में सकारात्मक जवाब मिले है उनको पूरी आशा है कि वर्षो से चली आ रही इस समस्या का शीघ्र निस्तारण हो जाएगा और परिसंपत्तियों बंटवारे के तहत किच्छा अंतर्गत धौराडाम क्षेत्र का स्वामित्व उत्तराखंड को प्राप्त हो जायेगा |

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
