विद्यालय में हुई सपनों की उड़ान
चौखुटिया, राजकीय जूनियर हाई स्कूल पान में समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष रघुवर कुमार द्वारा किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के उपरांत विज्ञान, अंग्रेजी , गणित के विभिन्न चार्टस माडल्स द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। अभिभावकों द्वारा संगीत, कुर्सी दौड़, नीबू चम्मच दौड़, झोड़ा गायन आदि प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किये गये। बच्चों की जलेबी दौड़, आकर्षण का केन्द्र रही। सुलेख, निबन्ध, कविता, कैरम बोर्ड, शतरंज तथा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम गुप्ता द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिभावकों की आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक श्री दीपक जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुमन नेगी, पुष्पा देवी आदि मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
