ऊधम सिंह नगर के किच्छा में हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल में चल रही चार दिवसीय ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप’ का दूसरा दिन भी शानदार रहा। चैंपियनशिप में खेल रही टीमों ने अपना दमखम दिखाया और मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच को देखने के लिए भारी संख्या में छात्र अभिभावकों समेत पहुंचे। मैच देखने पहुंचे अतिथियों तथा अभिभावकों ने टीमों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। दूसरे दिन 10 मैच खेले गए। पहला मैच सेंट पीटर स्कूल किच्छा तथा जेपीएस जूनियर रुद्रपुर के बीच हुआ जिसमें सेंट पीटर ने जीत हासिल की। दूसरा मैच कैम्पस स्कूल पतनगर तथा सेंट मैरी स्कूल रुद्रपुर के बीच हुआ जिसमें सेंट मैरी स्कूल रुद्रपुर को जीत मिली। तीसरा मैच बीएस सैनिक स्कूल नैनीताल तथा हिंद पब्लिक स्कूल खटीमा के बीच हुआ जिसमें बीएस सैनिक स्कूल ने जीत हासिल की। चौथा मैच शिवालिक स्कूल हल्द्वानी तथा डॉन बॉस्को स्कूल हल्द्वानी के बीच हुआ जिसमे डॉन बॉस्को स्कूल ने जीत दर्ज की। पाचवा मैच एवरग्रीन स्कूल हल्द्वानी तथा समर स्टडी स्कूल काशीपुर के बीच हुआ जिसमें समर स्टडी स्कूल को जीत का स्वाद चखने को मिला। छठा मैच मदर ग्लोरी स्कूल रामनगर तथा शिवालिक स्कूल हल्द्वानी की लडकियों के बीच खेला गया जिसमें शिवालिक स्कूल की लड़कियों ने जीत दर्ज की। सातवां मैच नोजो स्कूल खटीमा तथा हरीश पवार स्कूल बिन्दु खत्ता के बीच हुआ जिसमें नोज्गे स्कूल ने धमाकेदार जीत दर्ज कर दर्शकों का मनोरजन किया। समाचार लिखे जाने तक आठवां मैच मदर ग्लोरी स्कूल रामनगर तथा बीएस सैनिक स्कूल नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें बीएस सैनिक स्कूल नैनीताल ने जीत दर्ज की। दर्शक नोज्गे तथा HPS के मैच को लेकर काफी उत्साहित दिखे। ‘हिमालयन फुटबॉल चैंपियनशिप’ को आप स्कूल के यूट्यूब चैनल HPS SPOTLIGHT पर जाकर लाइव अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
