चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में भारी बारिश और आपदा के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हैं. जिन्हें युद्धस्तर पर खोलने का काम किया जा रहा है. इस बीच एक घटना भी सामने आई है. जहां लोगों के आंखों के सामने ही टनकपुर-चंपावत हाईवे पर स्वाला में ट्रक खाई में जा गिरा. गनीमत रही कि समय रहते चालक गाड़ी से उतर गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.जानकारी के मुताबिक, टनकपुर-चंपावत हाईवे पर स्वाला में सड़क खोलने का काम किया जा रहा था. इसी बीच एक ट्रक आ गया. ड्राइवर ने ट्रक को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही ट्रक बीच में पहुंचा, तभी ऊपर से पत्थर आने शुरू हो गए. ऐसे में ड्राइवर ट्रक छोड़कर सुरक्षित स्थान की तरफ भाग गया, लेकिन ट्रक खाई की तरफ गिरने की स्थिति में आ गया.
पोकलैंड मशीन से ट्रक को किया गया निकालने का प्रयास, अचानक लुढ़ककर खाई में गिरा: ऐसे में मौके पर पोकलैंड मशीन से ट्रक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका. जिसके बाद देखते ही देखते ट्रक खाई में लुढ़कता हुआ चला गया. मौके पर मौजूद एनएच के कार्मिकों का कहना है कि मना करने के बावजूद भी ड्राइवर ने जबरदस्ती ट्रैक को आगे बढ़ा दिया था.
ट्रक के खाई में गिरने का वीडियो अब सामने आया है. घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक लोडेड था. जिस जगह पर ट्रक फंसा, वो जगह क्षतिग्रस्त था. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रक के साथ सामान को काफी नुकसान पहुंचा है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
