किच्छा में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत राठौर का धरना जारी है। श्रीकांत राठौर ने आरोप लगाया कि कोतवाल धीरेंद्र कुमार आरोपीयो को संरक्षण दे रहे है। उन्होंने कोतवाल धीरेंद्र कुमार के ट्रांसफर की भी मांग की। रविवार रात्रि वार्ड 6 नई सुनहरी में श्रीकांत समर्थक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग कर मारपीट की। इससे गुस्साए श्रीकांत राठौर ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरना दे दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर श्रीकांत के समर्थकों को कोतवाली से भगा दिया। जिसके बाद मामला गर्मा गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपोयो
कि गिरफ्तारी और कोतवाल के ट्रांसफर की मांग को लेकर सोमवार को भी श्रीकांत का अपने समर्थकों के साथ कोतवाली के बाहर धरना जारी है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
