नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश
हल्द्वानी में नकली नोटों के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी ने नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 9 अक्टूबर को लालकुआं निवासी शुभम वर्मा नाम के ज्वेलर को गिरफ्तार किया गया था। जिसके पास से नकली नोट बरामद किए गए थे। जब शुभम वर्मा से पूछताछ की गई तो कई चौकाने वाले खुलासे हुए। जिसके बाद नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश किया गया है।
पश्चिम बंगाल से लाई जाती है नकली नोटों की खेप
पूछताछ में पता चला कि नकली नोट के कारोबार में कई लोग शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ कर छह और लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 लाख 98 हजार रुपए बरामद किए। पूछताछ में सामने आया है कि नकली नोटों की खेप पश्चिम बंगाल के मालदा से उत्तराखंड में लाकर अलग अलग क्षेत्रो में खपाई जाती है।
नकली नोटों की सप्लाई करने वाली गैंग के सभी आरोपी गिरफ्तार
जांच पड़ताल में पता चला है कि नकली नोटों का कारोबार करने वाले मुख्य आरोपी शुभम वर्मा के खाते से भारी मात्रा में पैसे का लेनदेन हुआ है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि नकली नोटों की सप्लाई करने वाली गैंग के सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। इसके अलावा नकली नोट के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को खराब करने की कोशिश की गई हैष जिसकी सूचना केंद्रीय एजेंसी को भी दी गई है और वो आगे इसकी जांच करेगी।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
