रुद्रपुर: बीते दिनों रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी. हादसे में गर्भवती महिला समेत चार की मौत हो गई थी और दो लोग गभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी थी. वहीं ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
गौर हो कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत जाने के बाद आरोपी कार चालक को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने धारा 105/1258/281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है. हादसे में 9 माह की गर्भवती महिला समेत अन्य दो महिला और ई रिक्शा चालक की मौत हो गई थी. जबकि दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.पुलिस के मुताबिक प्रमोद साहनी द्वारा थाना पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि 20/21 की रात्रि में एक कार UP 25DP6168 XUV के चालक सचिन यादव द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाकर सवारी से भरी ई-रिक्शे को जोरदार टक्कर मारकर दी. जिसमें गर्भवती महिला समेत 5 महिलाएं सवार थी. हादसे में अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के दौरान गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद आरोपी सचिन यादव, निवासी 240 चौपला सिविल लाईन थाना ईज्जत नगर बरेली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
