जनपद देहरादून के मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस व जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 04 घायलों को अस्पताल पहुँचाया व 02 शव बरामद किए।
मसूरी घूमने आए नोएडा के पर्यटकों के साथ शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इन पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित हो कर मसूरी मार्ग पर मैगी पांइंट के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी पॉइंट के पास एक कार नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई है। यह सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम सहस्त्रधारा पोस्ट से एएसआई विजेंद्र कुड़ियल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।
मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम ने पाया कि खाई में गिरी कार में 6 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोग मामूली चोटें होने के कारण खुद ही खाई से निकल कर सड़क तक आ गए थे लेकिन तीन लोग कार में ही फंसे हुए थे। इन लोगों ने बताया कि कार में फंसे तीनों लोगों की हालत नाजुक है।
एसडीआरएफ पुलिस ने शवों को बाहर निकाला
एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर सर्विस की टीम में तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई में उतरकर टीम ने कार में फंसे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। कार में फंसे अनिल कुमार (32) पुत्र बालेराम, निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश (वाहन चालक) और अजय (31) पुत्र छत्रपाल, निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इन दोनों को शवों को बाहर निकाला।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
