मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किच्छा पहुंचे। यहां उन्होंने पहले खुरपिया फार्म में निर्माणाधीन एम्स के कार्यों का किया निरीक्षण। इसके बाद इंदिरा गांधी खेल मैदान में नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में थूक जिहाद नहीं चलेगा। ऐसे लोगों के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लैंड माफिया पर कड़ी कार्यवाई कर रहे हैं।वहीं, उन्होंने यूसीसी पर कहा कि यह हम पक्षपात नहीं समानता के लिए लागू करने जा रहे हैं। मुखमंत्री ने पंतनगर में डा. आंबेडकर पार्क में आंबेडकर की आदमकद मूर्ति लगाने, अटरिया रोड का बचा निर्माण पूरा करने, बड़िया में आपदा में बहे पुल का निर्माण करने और दरऊ पर पार्क और तालाब का सुंदरीकरण की घोषणा की।
कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स किच्छा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के मानकों के अनुसार 100 एकड़ भूमि में 351 करोड़ की लागत से 280 बैड का प्री-फैब्रिकेटेड चिकित्सालय बनाया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईसीयू, ओपीडी, आईपीडी, नर्सिंग हॉस्टल, आवासीय भवन आदि बनायें जाएंगे। कार्यदायी संस्था के प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि एम्स का चाहरदीवारी का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, साथ ही निर्माण कार्य भी त्वरिक गति से किया जा रहा है। उन्होंने बताया ने एम्स में सड़क किनारों में पौधारोपण कराने के साथ ही उचित ड्रेनैज व्यवस्था भी रखी गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि एम्स का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, वर्ष 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
मा0 मुख्यमंत्री ने एम्स के निरीक्षण के दौरान कार्य कर रहे श्रमिकों से भी वार्ता की व उनकी समस्या भी जानी। सभी ने संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किच्छा मंे एम्स बन जाने पर हमारे यहा कि मरीजो को उपचार हेतु बाहर नही जाना पड़ेगा सभी सुविधाएं एक छत के नीचे एक ही चिकित्सालय में मिलेगी। उन्होने कहा हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए उन्होने मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मा0 मुख्यमंत्री ने एम्स परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
