उधमसिंहनगर- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों के साथ किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यदायी संस्था नागार्जुन कन्सट्रेक्शन कम्पनी के प्रबंधक से कार्य प्रगति की जानकारियां ली। उन्होने एम्स में हैली एम्बुलेंस हेतु एक हैलीपेड भी बनाने के निर्देश दिये। इस हेतु उन्होने मण्डलायुक्त से वार्ता करने के निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिये, ताकि भविष्य में मरीजो को हैली एम्बुलेंस की सुविधा भी मिल सकें साथ ही उन्होने अन्य एम्स की तर्ज पर मरीजो के तिमारदारों हेतु रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने एम्स के बाउंड्री के किनारे नाले मजबूत बनाते हुए उस पर 04 पुलिया निर्माण कराने के निर्देश लोक निर्माण व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को दिये।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने सिडकुल सितारगंज में निर्माणाधीन प्लास्टिक पार्क व सिडकुल पंतनगर औद्योगिक संस्थानो का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारिया ली।
निरीक्षण के दौरान गन्ना एवं चीनी आयुक्त टीएस मर्तोलिया, आरएम सिडकुल सितारगंज रविन्द्र सिंह, नागार्जुन कन्सट्रेक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आदि मौजूद थे।
—————————————–
जिला सूचना अधिकारी, उधमसिंह नगर।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
