किच्छा:बाल विकास परियोजना रुद्रपुर द्वारा मिशन पोषण के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, बच्चों का अन्नप्राशन सहित महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारम्भ किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का स्वगात बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा कांडपाल। द्वारा गुलदस्ता भेट कर किया गया और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया,महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। पोषण माह के तहत लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा कांडपाल नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर और सहयोगियों द्वारा पोषण माह के तहत पोषण अभियान चलाया गया। किच्छा में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत पोषण माह के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना कार्यक्रम आयोजित किया गया , कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलक राज मुख्य अतिथि रहे पोषण आहार की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में किच्छा में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह के तहत जागरूकता किया गया। साथ ही लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सुपोषित सशक्त में साक्षर करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार रेसिपी के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुपोषण के प्रति समर्पण को बढ़ावा देना और कुपोषण मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक संकल्प लेना था। जिसके माध्यम से समुदाय लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी महिलाएं भी मौजूद रही। इस मौके शाहजहां, तरन्नुम, रेहाना, पूजा, अनुराधा, आसमा, तबस्सुम, मुनीजा, गीता दुआ, फरहान मलिक, फरहा नाज़,, सुनीता, रेनू,सविता, भावना, रिजवाना आदि उपस्थित थीं


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
