स्लग : मुख्यमंत्री धामी का दौरा
एंकर : हल्द्वानी के भुजीयाघाट स्थित सूर्याजाला गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय आयुर्वेद सेमिनार का शुभारंभ किया।। इस दौरान उन्होंने राज्य में आयुर्वेद को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे जन स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बिहार चुनाव पर भी मीडिया के सवालों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में डबल इंजन की सरकार को जनता स्वीकार रही है बिहार में भी कल एनडीए के पक्ष में परिणाम आएंगे और वहां दोबारा हमारी सरकार बनेगी। वही बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखेगी और पहले से ही सरकार का रेलवे के अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट रुख रहा है।
बाइट : पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
