जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में एफ एल एन तृतीय बैच के प्रशिक्षण का समापन हो गया। इस दौरान श्री गोपाल सिंह गैड़ा ने सभी प्रतिभागियों से एफ० एल०एन० के लक्ष्यों को प्राप्त करने का आह्वान किया। डॉ० हेम जोशी ने विद्यालय विकास योजना बनाने पर जोर दिया। श्री महेन्द्र सिंह भण्डारी ने योजना विधि बनाने के सरल तरीके अपनाने के सुझाव दिए। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। डॉ० हेम जोशी से मनोयोग से प्रशिक्षण के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। श्री बी सी पाण्डे ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों, अभिभावकों और समुदाय तक पहुँचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ० चम्पा बिष्ट, हेमलता मांडे, मनोज कुमार पंत, नवीन जोशी, डॉ० सुमन बिष्ट, पूजा साह, दिनेश-चंद्र, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन, डायट के प्रवक्ता और सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
