द्वाराहाट में जलाई गई यूपीएस के गजट की प्रतियां
द्वाराहाट, पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वाराहाट के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस के खिलाफ ब्लॉक के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस गजट की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज किया। सभी शिक्षक कर्मचारी शीतला पुष्कर मैदान में एकत्रित हुए इसके बाद एक जुलूस के रूप में द्वाराहाट बाजार के मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पूर्व से ही एनपीएस लागू करके शिक्षक कर्मचारियों के शोषण का कार्य किया है और अब यूपीएस को लाकर और अधिक शोषण करने जा रही है l सरकार निरंकुश्ता का रवैया अपना रही है जिसका सभी शिक्षक कर्मचारी विरोध करते हैं। सरकार कर्मचारियों के स्वयं के 10% अंशदान को अपने पास रखकर 50% पेंशन देने की बात कर रही है जो की सरासर लूट हैl कर्मचारी इससे अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है। रिटायरमेंट के समय दी जाने वाली एकमुश्त राशि का बड़ा प्रचार प्रसार किया जा रहा है जबकि यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर भी नहीं है। वक्ताओं ने सभी से संगठित होकर आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया, और संकल्प किया कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं हो जाती तब तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। सभी ने एनपीएस और यूपीएस दोनों का धुर विरोध करने की बात कही और सरकार से अपनी बात मनवाने तक पीछे नहीं हटने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव नंदा बल्लभ मैनाली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पेंशन बहाली मंच के सलाहकार डॉ. बलवंत अधिकारी, संरक्षक डॉ. विकास पालाधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, जूहा शिक्षक संघ के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह, दीप चंद्र, गोविंद सिंह, पूजा गोस्वामी, धीरज जोशी, रेखा पंत, बीना पांडे, नवीन चंद्र, हरि कृष्णा मनोज अधिकारी, रंजना उपाध्याय प्रकाश रौतेला, कंचन भंडारी, उमेश चंद्र पंत बालम सिंह, मनीष पांडे, मीरा काला, शुभम उनियाल आदि तमाम शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहेl

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
