किच्छा, किशनपुर स्थित संकट मोचन बालाजी मन्दिर में हनुमान जन्मोत्सव पर श्री अखण्ड रामायण पाठ के उपरान्त विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बालाजी मन्दिर समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने श्री हनुमान जन्मोत्सव’ के पावन पर्व की बधाईयां देते हुए कहा कि हनुमानजी का व्यक्तित्व हमें निष्ठा, मेहनत, विनम्रता सिखाता है। हमें उनके सिद्धांतों, नियमों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए संकट में धैर्य, मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। श्री सिंह ने बताया कि बालाजी मन्दिर में शुक्रवार सुबह को प्रारम्भ हुए अखण्ड रामायण पाठ के समापन व हनुमान चालीसा एवं हवन पूजन एवं आरती के उपरांत विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। जिसके उपरांत उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारे के प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मन्दिर कमेटी अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुख्य पुजारी करन गंगवार, ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, डॉ० राहुल गंगवार, डॉ० राहुल किशोर, कमलेश दुबे, नवीन सिंह, विशाल चौहान, दानवीर सिंह, आयुष परिहार,धनञ्जय सिंह, जितेश सक्सेना, सुशील गंगवार, अनुपमा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, स्वप्निल अग्रवाल, धर्मेश गंगवार, हरिओम शर्मा, कुसुम गंगवार, शिखा गंगवार आदि मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
