ग्राम बरा में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 40 वर्षीय मकबूल पुत्र महबूब निवासी ग्राम बरा की बरा बाजार में पंक्चर की दुकान है। वह शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे घर से बिना बताए निकला था। शनिवार को मकबूल बरा के कब्रिस्तान में पेड़ पर गले में बेल्ट के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मकबूल का भाई मकदूम और पुलभट्टा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे फंदे से उतार कर सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित दिया। पुलभट्टा थाना इंचार्ज रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मकबूल के परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। इस कारण उसके घर में विवाद रहता था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम ऐप पर पढ़ें भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
