रुद्रपुर पीआरओ से स्थानांतरित होकर आए नये कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने कोतवाली का चार्ज सम्हाला। पत्रकारों से बात करते हुए धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसना उनका प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने आगाह किया कि नशे को बढ़ावा देने वाले दुकानदारों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
रविवार को नये इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार का कोतवाली में स्वागत किया गया। धीरेन्द्र कुमार ने पद भार सम्हालने के बाद नगर के प्रमुख सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरियों पर अकुंश लगाने के लिए अतिरिक्त रात्रि गश्त लगाई जाएगी। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे। यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध नजर आता है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दें।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
