रामनगर। आबकारी निरीक्षक उमेश पाल के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को सांवल्दे, कानिया, ढेला और पटरानी में नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लीटर कच्ची शराब, लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। ढेला में एक रेस्टोरेंट के पीछे घर में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे, 24 बोतल देशी और 48 पव्वे बरामद किए। आरोपी रजत रावत पुत्र बालम सिंह निवासी ढेला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
