चंपावत :जनपद के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम जाने वाले मार्ग पर हुई बड़ी दुर्घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच 9 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक मैक्स जीप टनकपुर पूर्णागिरि रोड पर लगातार हो रही बरसात से उफान पर आए किरोड़ा नाले में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी ने एसडीआरएफ व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। जिसमें 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। उपचार के दौरान एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार बनी मैक्स जीप में जनपद उधमसिंह नगर के तीर्थ यात्री सवार थे। वहीं मौके पर पहुंचे चंपावत जनपद के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थी वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें से 7 लोगों को निकाल लिया गया है। जिनमें से उपचार के दौरान एक बालिका की मृत्यु हो गई है जीप में सवार दो लापता तीर्थ यात्रियों की खोजबीन अभी जारी है। वही इस घटना में रेस्क्यू कर बचाए गए तीर्थयात्री सोनू ने बताया कि वाहन में उनके परिवार के 6 लोग सवार थे जिसमें से एक 14 वर्षीय बालिका की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है और दो लोग अभी भी लापता हैं
नवनीत पांडे – जिलाधिकारी चंपावत

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
