ऊधमसिंह नगर के किच्छा में पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने तीन युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी किया है। तीनों हत्यारे मृतक के दोस्त थे। जानकारी के अनुसार गांव के बाहर एक हवेली में तीनों ने युवक की हत्या धारदार हथियार से की। सतुईया निवासी बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। जिस समय वह लापता हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था। उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी। बंटी की मां जब मंगलवार शाम को महाकुंभ से वापस आई तो उसे पता लगा कि उसका बेटा गायब है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बंटी का शव बरामद कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया। क्यों की हत्या? किच्छा के सतुईया में तीन दिन से लापता बंटी की हत्या उसके तीन दोस्तों ने चोरी के चावल के कट्टे को बेचने से मिले रुपये नहीं मिलने पर की थी। बंटी और तीन हत्यारोपी विपिन, सूरज और विशाल एक ही गंवा के रहने वाले थे और नशा करते थे। नौ फरवरी की रात चारों ने गांव में एक खंडहर में नशा किया था। इसके बाद रुपये नहीं मिलने पर तीनों ने पाटल से कई वार कर बंटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पाटल और मृतक का मोबाइल बरामद किया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
