किच्छा: पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। बीती 12 फरवरी को गोवंश स्क्वाड ने ग्राम दरऊ में छापेमारी कर 86 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा था। पुलिस ने मौके से नवी अहमद उर्फ नविया पुत्र मो. सईद निवासी ग्राम कुरैय्या को पकड़ लिया था। जबकि उसका भाई रईस अहमद भाग गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रईस के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार रात पुलिस ने रईस को कल्याणपुर टांडा छंगा शीशगढ़ बरेली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक धीरेंद्र पंत, हेम तिवारी, कांस्टेबल उमेद गिरी और उमेश सिंह शामिल रहे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
