तहसील दिवस में डीएम नितिन भदौरिया ने क्षेत्रवासियों की समस्याए सुनी। इस दौरान सरकारी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मंगलवार को नगरपालिका के राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी सड़क, पानी, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता आदि की समस्याएं लेकर पहुंचे। सिरौली कलां निवासी एनयू खान ने आरोप लगाया कि डेढ़ महीने पूर्व भारत जल मिशन योजना के अंतर्गत जल संस्थान ने सिरौली में 100 मीटर टाइल्स मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके कारण स्थानीय लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम नितिन भदोरिया ने फरियादियों की समस्या सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी दिनेश चंद्र गुरुरानी आदि मौजूद रहे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
