किच्छा:वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने किच्छा तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए वक्फ बोर्ड के कानून में सरकार द्वारा किए गए संशोधन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के कानून में संशोधन द्वारा लाए बिल का सभी लोग पूर्ण समर्थन करते हैं। यह संशोधन राष्ट्रहित में है तथा इसमें गरीब मुस्लिम महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं के बच्चे शिया और बोहरा जैसे समुदाय द्वारा लंबे समय से इस कानून में बदलाव की मांग कर रहे थे। बक्फ बोर्ड में आम मुसलमान की जगह ही नहीं है। इस संशोधन से गरीब अल्पसंख्यकों को समानता का अधिकार मिलेगा। साथ ही वक्फ बोर्ड के रेवेन्यू का सदुपयोग हो पाएगा और वक्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति पर बिना सत्यापन के आधिपत्य घोषित नहीं कर सकेगा। ज्ञापन देने वालों में संजीव कुमार सिंह के अलावा, गोल्डी गौराया, शोभित शर्मा, देवेन्द्र कुमार शर्मा, विवेक राय, ब्रह्मानन्द पुरोहित, मुकेश चौधरी राकेश कोहली, राजकुमार, आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
