किच्छा :सात सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों ने, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन, किच्छा उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र को प्रेषित किया। कहा कि उनकी मांगे पूरी होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी, इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
जिसकी रूपरेखा की तय कर ली गई। सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन के सचिव शुभम त्यागी के अगुवाई में, मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि उधम सिंह नगर एवं नैनीताल के सहकारी समितियो के कर्मचारियों में विभाग विभाग के प्रति रोष व्याप्त हैं। कहा कि विगत तीन वर्षों से संगठन और विभाग के मध्य कई बार उनकी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही दिया गया था। विभाग ने कर्मचारियों की मांगों को कभी गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते अब संगठन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। कर्मचारी यूनियन ने कहा कि 5 अगस्त से 8 अगस्त को पूर्ण रूप से तालाबंदी तथा दोनों जनपदों के समस्त कर्मचारियों की मांग पूर्ण होने तक रुद्रपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 9 अगस्त से मांग पूर्ण होने तक कर्मचारियों द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
