किच्छा राजकीय आदर्श महाविद्यालय के छात्रों ने छात्राओं की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की आशंका व्यक्त कर महाविद्यालय परिसर में कैंटीन खुलवाये जाने की मांग करते हुए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन।
राजकीय आदर्श महाविद्यालय किच्छा के छात्र छात्राओं ने प्राचार्य को महाविद्यालय से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय में छात्र छात्राओं के लिए कैन्टीन नहीं होने से हाईवे के नजदीक बनी दुकानों पर खाने की वस्तुएं लेने जाना पड़ता है जिससे आये दिन दुर्घटना होने तथा छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से कोई अप्रिय घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिस कारण समस्त छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में ही कैन्टीन खोले जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले छात्रों में ऋषि बज़ाज,शाहनूर, सबा, सानिया, वीनश, रमशा, विवेक आदि थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
