किच्छा:पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि बीएसएनएल कार्यालय में खुले आधार सेवा केंद्र का संचालक उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए लोगो से अवैध तरीके से 500 रुपये वसूल कर रहा है। आरोपी गैरकानूनी तरीके से बाहरी लोगों के आधार कार्ड बना रहा है। शुक्ला ने एसडीएम से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें जांच का भरोसा दिलाया है। आप को बता दें बीएसएनएल कार्यालय में स्थित आधार केंद्र के संचालक द्वारा मनमानी तरीके से की जा रही वसूली को लेकर की गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी द्वारा केंद्र में छापे के बाद केंद्र संचालक द्वारा पूर्व विधायक का नाम लेकर शिकायत कर्ता को धमकाने के प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा आज और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर केंद्र को बंद करने की मांग की गई।
उल्लेखनीय की बीएसएनल ऑफिस में चल रहे आधार केंद्र में अनियमितताओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसकी शिकायत है पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि कि उनके उनके संज्ञान में आया है कि आधार कार्ड बना रहे केंद्र संचालक द्वारा ₹500 लेकर कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केंद्र को बंद किया जाए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि केंद्र संचालक को हुए नहीं पहचानते हैं तथा उनकी छवि धूमिल करने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है यह भी कहा गया है कि संपूर्ण प्रकरण की पूर्ण रूप से जांच कराई जाए तथा उनके नाम का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जांच करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करवाया जाए उप जिलाअधिकारी कौस्तुभ मिश्रा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कहा है कि संपूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है तथा अनियमितताएं पाए जाने पर केंद्र को बंद कर दिया जाएगा तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए आधार केंद्र की दूसरी व्यवस्था की जाएगी। उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल कुंदन लाल खुराना ,नितिन फुटेला ,विजय अरोड़ा,मूलचंद राठौर, कुलदीप सिंह बग्गा ,सतीश खुराना, नितिन चरण वाल्मीकि, गोल्डी गोरिया, दिलीप सिंह जीना, सुजात खान, देवेंद्र शर्मा, चंदन जायसवाल, राजकूमार कोली, हरीश सक्सैना, चुरामणि, पुरन भट्ट आदि आदि लोग उपस्थित थे

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
