किच्छा: देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ध्वजारोहण किया जा रहा है. इसी क्रम में किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मार्तोलिया ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी आप को बात दे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा मिल के प्रशासनिक भवन एवं बाल विद्या मंदिर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही अधिशासी निदेशक द्वारा मिल के प्रशासनिक भवन में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर मिल के मुख्य रसायनज्ञ अनिल कुमार पाल, मुख्य लेखाकार संजय कुमार पांडेय, गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
