किच्छा, नगर के वार्ड नं० 1 स्थित चुकटी देवरिया में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने नवचेतना होटल का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए होटल स्वामी जितेन्द्र कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संजीव सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में विभिन्न योजनाओं को लागू कर प्रदेशवासियों को लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। धामी सरकार की जनहितकारी तमाम स्वरोजगार योजनाओं को अपनाकर प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने के निरन्तर प्रयास किया जा रहा है जिसके अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करते हुए उद्यमी बनाते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर सर्वांगीण विकास कर रहा है। इस दौरान पूर्व वार्ड सभासद रंजीत नागरकोटी, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार श्री पाठक जी, उमेश कुमार, ओंकार कश्यप, संजीव कश्यप, मनोहर कश्यप, राहुल कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, सचिन ठाकुर, प्रदीप कश्यप, हरीश कुमार, अमरेन्द्र सिंह, अभिनव सिंह, ऋषभ गुप्ता, दीपेश दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
