किच्छा:भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग जीरो टॉलरेंस नीति के आधार पर काम कर रहा है. ऐसे में विजिलेंस विभाग लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किए जाने को लेकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी आयोजित कर रहा है. 28 अक्टूबर से नवंबर तक चलने वाले इस जागरूकता सप्ताह का विजिलेंस इंस्पेक्टर विनोद यादव ने किच्छा तहसील दिवस में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया साथ ही कहा भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की पहल को साकार करने के लिए कुमाऊं विजिलेंस ने मंडल के सभी जिलों में पोस्टर अभियान शुरू किया है। अभियान में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के सरकारी दफ्तरों में पोस्टर चस्पा किए। साथ ही लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने और विजिलेंस तक बिना डरे शिकायत पहुंचाने की अपील की। कुमाऊं विजिलेंस के इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि विजिलेंस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान शुरू किया है।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
