हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में चोरों के हौंसले बुलंद हैं. इन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा. यही कारण है की चोर डकैत दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार के सबसे रिहायशी इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र के श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरों ने दिया लूट की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार 6 लोगों ने पहले दुकान के अंदर घुसकर मिर्ची वाले स्प्रे छिड़के. जिसके बाद बंदूक से फायर झोंका. इसके बाद चोरों ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम दिया.
नकाबपोशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम: हरिद्वार में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दे डाला. नकाबपोश बदमाशों ने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर पूरे स्टाफ को बंधक बनाया. इसके बाद करोड़ों का सोना चांदी और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है.काफी देर बाद कर्मचारियों ने जैसे तैसे खुद को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी. जिसके पुलिस मौके पर पहुंची.पहले भी हो चुकी है लूट की घटना: घटना को दिनदहाड़े जिस बेखौफ तरीके से अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है की वारदात में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी कुख्यात गैंग का हाथ हो सकता है.ज्वेलर्स शोरूम के मालिक अतुल गर्ग ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने मिर्च पाउडर डालकर और हवाई फायरिंग कर दहशत का माहौल बनाया. जिसके बाद लूट को अंजाम दिया गया. इससे पहले मध्य हरिद्वार के मोरा तारा ज्वेलर्स शोरूम में 2 साल पहले मेरठ के ताऊ गैंग ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दिया था.
शहर में की गई नाकेबंदी, चेकिंग अभियान शुरू: हरिद्वार एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है. आसपास के लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है. एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर नाकेबंदी कर दी गई है. चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है. वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों में भी काफी रोष है. व्यापारियों का कहना है कि लगातार पुलिस को इस घटना के लिए फोन किया जा रहा था. उसके बावजूद भी अधिकारी और फोन नहीं उठा रही थी.हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया आज हरिद्वार के रानीपुर मोड़ क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वेलर्स में 1:30 बजे से के करीब डकैती की घटना को अंजाम दिया गया. इसमें पांच बदमाश शामिल थे. 5 करोड़ तक की लूट का अनुमान लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
