किच्छा:तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने अभियान चलाते हुए आदित्य चौक स्तिथ मीट मछली विक्रेताओं के लगभग एक दर्जन फड़ खोखे को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमकरियो में हड़कंप मच गया। तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमकरियो से चंगुल से मुक्त कराया जा रहा है। बगैर लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
शुक्रवार को तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी ने नगर पालिका प्रशासन को लेकर आदित्य चौक के रोड पर मीट विक्रताओं के फड़ खोखे को अभियान चला कर जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमकरियो में हड़कंप मच गया। तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। बगैर लाइसेंस मीट बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। अभियान के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।


एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
