13 सूत्रीय मांगों को लेकर अल्मोड़ा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों की विशाल हुंकार रैली

खबर शेयर करें -

13 सूत्रीय मांगों को लेकर अल्मोड़ा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों की विशाल हुंकार रैली

सैकड़ों शिक्षकों ने भरी हुंकार, सरकार को चेताया—मांगें पूरी करो, वरना आंदोलन होगा और उग्र

अल्मोड़ा, प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जनपद मुख्यालय अल्मोड़ा में विशाल हुंकार रैली एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिलेभर से भारी संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे अल्मोड़ा मुख्यालय शिक्षक एकता और संघर्ष के नारों से गूंज उठा। शिक्षकों ने टीईटी से छूट, पुरानी पेंशन बहाली, 17140 वेतन विसंगति समाधान, त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था, समयबद्ध पदोन्नति, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सहित 13 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज अब अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल मांगों का नहीं, बल्कि शिक्षक सम्मान, सेवा सुरक्षा और भविष्य की रक्षा का संघर्ष है।

जिला महामंत्री पुष्कर कुंवर ने शिक्षकों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि जब तक 13 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होगा, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से आगामी चरणों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती, तो मई के अंतिम सप्ताह एवं जून के प्रथम सप्ताह में आंदोलन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

वहां वहां जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला वरिष्ठ संयुक्त मंत्री कैलाश चंद्र जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पांडेय, विनोद बिष्ट, दीनबंधु उपाध्याय, हरीश पांडे, नरेंद्र बोरा, चंदन बोरा, त्रिलोक नेगी, संजय जोशी, उमेश पांडेय, हेमा कोली, पूनम वर्मा, उमा डोनियाल, मीनू जोशी, जगदीश चंद्र, नंदाबल्लभ, राकेश जोशी, पंकज पंत, युगल मठपाल, मीना कांडपाल, गजेंद्र किरौला, त्रिलोक अधिकारी, अनीता वर्मा, प्रकाश रौतेला, मनमोहन अधिकारी, विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, संजय सिंह, ममता नेगी, रमेश आगरी, महेश कुमार, आशा पाण्डेय, नमिता चौधरी, देवेंद्र सिंह, दीक्षा जोशी, सविता साह, विमलेश जोशी, आशा पाल, दीपा नेगी, जगदीश बुधानी समेत सभी 11 विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष समेत 400 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Breaking News