*आगामी त्यौहारों के मध्यनजर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किच्छा के मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा*
*अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था में सुधार करने पर एसएसपी महोदय द्वारा प्रशंशा कर इंस्पेक्टर किच्छा की पीठ थपथपाई*
*पुराने अस्पताल के पास तथा बंडिया व बेदी मोहल्ला में रेडी, ठेली की व्यवस्था के लिए नया एरिया चिन्हित कर व्यवस्थित रूप प्रदान प्रदान कर यातायात व्यवस्था में सुधार किया गया*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा आज दिनांक 10/10/2024 को आगामी त्योहारों के सकुशल संपन्न कराने जाने हेतु, किच्छा के मुख्य बाजार की यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर नागरिकों के बीच पुलिस की उपस्थिति को मजबूत किया गया तथा उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। बाजार में अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई जिसमे फड़ , ठेली तथा बाजार मार्ग में अवरुद्ध उत्पन्न कर रहे अव्यवस्थित खड़े वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही भी की गई।

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
