हल्द्वानी: उत्तराखंड 10वीं व 12वीं कक्षा का बोर्ड रिजल्ट आज जारी हो गया है. इस साल 10वीं के एग्जाम में कमल सिंह चौहान और जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. प्रथम स्थान पर रहे कमल और जतिन ने कुल 500 अंकों में से 496 अंक (99.20%) हासिल किए हैं. जबकि दूसरी टॉपर कनकलता हैं. कनकलता ने 500 अंकों में से 495 अंक (99.00%) हासिल किए हैं.
हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटरमीडिएट कॉलेज के हाई स्कूल के छात्र जतिन जोशी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. जतिन के टॉप आने के बाद स्कूल के साथ-साथ परिवार में खुशी का माहौल है. जतिन के स्कूल और घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. जतिन ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि हाईस्कूल में प्रथम स्थान हासिल कर उनको काफी खुशी है. प्रथम स्थान हासिल करने के लिए पढ़ाई को काफी समय देना पड़ा. जतिन ने बताया कि वह पिछले कई सालों से सोशल मीडिया से दूर थे और किताब के अलावा केवल यूट्यूब पर पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है. जतिन ने आगे बताया कि इंटरमीडिएट में फिजिक्स केमिस्ट्री से पढ़ाई करने के साथ भविष्य में इंजीनियर बनने की योजना है. हाई स्कूल परीक्षा में जतिन 500 नंबर में से 496 नंबर हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. जतिन के इस उपलब्धि के बाद हरगोविंद सुयाल स्कूल टीचरों में काफी खुशी है. स्कूल के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि हरगोविंद सवाल स्कूल के छात्र हर वर्ष टॉपर आते हैं. इस बार भी हाईस्कूल परीक्षा में 10 बच्चे ने टॉप किया. जबकि इंटरमीडिएट के दो छात्र मेरिट लिस्ट में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

एडिटर / संपादक: स्पीड न्यूज़ उत्तराखंड
Master of Mass Communication, MCU Bhopal
Kichha, Udham Singh Nagar, Uttarakhand
+91 9899104708
